चोटीकटवा का आंतक जारी, चार महिलाओं की काटी चोटी

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 03:50 PM (IST)

मऊः उत्तर प्रदेश में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चोटी कटवा ने पूर्वांचल के गांव में भी दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों में सात मामले सामने आये है। जिसमें महिलाओं की चोटी काटी गई है। हैरानी की बात है कि चोटी काटने के बाद महिलाएं बेहोश हो जाती है।

जानकारी के मुताबिक रानीपुर थाना क्षेत्र में अभय पाण्डेय की पत्नी रेनू पाण्डेय की चार बार चोटी कट चुकी है। जिसके बाद परिजनों ने रेनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अब तक जिले में 7 मामले प्रकाश में आ चुके है। जनपद में चोटी कटवा के भय से तरह तरह की चर्चाएं हो रही है कि क्या चोटी कटवा कोई भूत है, या कोई कीड़ा है, या फिर कोई आम इंसान जो महिलाओं की चोटी काटकर दहशत फैला रहा है।

फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। साथ ही चोटी कटवा कौन है का पता लगाने के लिए सभी थानों को सतर्क कर दिया है। लेकिन इस घटना से पिछले दो दिनों में हुई वृद्धि से लोग दहशत में जरुर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static