गंगा में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से हुई मौत, गांव में छाया हाहाकार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2017 - 04:23 PM (IST)

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही में गंगा में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चों के शव बाहर नि‍काल ल‍िए गए हैं। बताया जा रहा है कि 2 बच्चों को बचाने के दौरान सभी डूब गए। घटना के बाद पर‍िवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2 बच्चों को बचाने के चक्कर में 4 डूबे
दरअसल यह घटना भदोही के कोइरौना थाना इलाके के इटहरा की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नहाते समय 2 बच्चे डूबने लगे तभी उसे बचाने में चारों डूब गए। हादसे में विकास (8), किस्मत (10), खुशबू 15 और उर्मिला (8) की मौत हो गई। डूबने वाले बच्चों में 3 लड़कियां और एक लड़का है। गांव वालों ने बच्चों के शव पानी से निकाले। हादसे से पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static