मौत का खेल "ब्लू व्हेल", अंतिम टास्क पूरा करने के लिए लिखा सुसाइड नोट

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 10:58 AM (IST)

कानपुरः प्रदेश में ब्लू व्हेल गेम का कहर बढ़़ता ही जा रहा है। जिसकी चपेट में ज्यादातर स्कूल के छात्र आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला कानपुर का है। जहां 11वीं का छात्र इस गेम की आखिरी स्टेज के करीब है और सुसाईड नोट लिख रहा था। गनीमत यह रही कि समय रहते उसे देख लिया और उसकी जान बच गई। छा्त्र की इस हरकत से प्रिंसिपल सकते में है। जबकि परिजनों को ये तक पता नहीं ब्लू व्हेल है क्या ?

जानकारी के अनुसार मामला बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली- फेज का है। जहां के रहने वाले हरिनारायण कनौजिया सिंचाई विभाग में क्लर्क की नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी अनीता और बेटे रोहित ,मोहित ,सुशील के साथ रहते है। सुशील सरदार पटेल इंटर कालेज में 11वीं का स्टूडेंट है।बीते दिनों सुशील हिंदी के पीरियड में क्लास में बैठकर सुसाइड नोट लिख रहा था। तभी अचानक हिंदी के टीचर ब्रजेश कुमार की नजर सुशील पर पड़ी। उन्होंने जब देखा तो वह सुसाइड नोट लिख रहा था। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसकी जानकारी उन्होंने प्रिंसिपल को दी। छात्र से पूछने पर उसने बताया कि "मै ब्लू व्हेल गेम खेल रहा हूं और अब फाइनल स्टेज में हूं।"उन्होंने बच्चे के परिजनों को स्कूल बुलाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

छात्र के परिजनों ने बताया कि वह कई दिनों से घर पर शांत रहता था। किसी से बात भी नही करता था। वह ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था। इसका स्वभाव भी अजीब सा हो गया था, लेकिन यह ब्लू व्हेल गेम क्या है, इसकी जानकारी हमे नहीं है।छात्र के दोस्त सुशील ने बताया कि मेरे दोस्त ने मुझे इस गेम के बारे में बताया था। जब  वह यह गेम खेलता था, उसे अजीब सा महसूस होता था। अगली स्टेज का कोड पाने के लिए वह कुछ भी करने लगता था। एक रात की बात है, वह गेम खेल रहा था तभी विडियो में उसे हाथ कट करने लिए कहा गया, लेकिन उस रात उसे ब्लेड नहीं मिला तो उसने स्केज पेन से कट बनाया, जिससे ब्लू वहेल का डिजाइन मेरे हाथ पर आ गया।

फिलहाल स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्होंने डिएम सुरेन्द्र सिंह ,एसएसपी सोनिया सिंह और डीआईओएस को डाक द्वारा दे दी है। उनके सज्ञांन में आने पर मामले पर कार्रवाई होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static