धामपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2016 - 10:24 AM (IST)

धामपुर विधानसभा संख्या-20
बिजनौर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 20 है धामपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 52 हजार 629 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 37 हजार 630 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 14 हजार 996 है। सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सपा और बसपा में मुख्य लड़ाई रही है। इस बार चुनाव में किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलेगी, यह तो जनता की अदालत में ही तय होगा। लेकिन फिलवक्त सभा पार्टियां सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गई हैं। देखना दिलचस्प होता है कि क्या सपा विकास के दम में एक बार फिर जनता को लुभाने में कामयाब होगी या फिर बीएसपी पर ही जनता फिर विश्वास जताएगी।

               PunjabKesari

धामपुर विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट से समाजवादी पार्टी के ठाकुर मूल चंद चौहान ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीएसपी के अशोक कुमार राणा को परास्त किया था। कांग्रेसी उम्मीदवार अनवर जामिल तीसरे नंबर पर रहे थे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र सिंह 6.18 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में यहां से बहुजन समाज पार्टी के अशोक कुमार राणा को जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी के ठाकुर मूल चंद चौहान को पराजित किया था। बीजेपी के लोकेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं रालोद के अली हसन को 7.66 फीसदी वोट मिले थे। वे चौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के ठाकुर मूल चंद चौहान ने रालोद के अशोक कुमार राणा को मात दी थी। इसके अलावा बीएसपी के नईमुद्दीन तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 27.38 फीसदी वोट हासिल हुए थे. चौथे स्थान पर आरपीआई के धर्मवीर सिंह रहे थे। उन्हें 1.73 फीसदी वोट हासिल हुए थे।

               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static