धरौहरा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 08:36 PM (IST)

धरौहरा विधानसभा संख्या-141
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 141 है धरौहरा । साल 2012 के आंकड़ों के अंतर्गत आने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 7 हजार 467 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 66 हजार 995 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 447 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार भी बीएसपी की सीट पर प्रबल संभावनाएं दिख रही हैं। क्योंकि चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के लिए परेशानियां उनके ही नेताओं ने खड़ी कर दी हैं। लिहाजा अब इसका फायदा बीएसपी को मिलना तय है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी का सिक्का सीट पर चल पाता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शमशेर बहादुर ने समाजवादी पार्टी के यशपाल चौधरी को हराया था। कांग्रेस के कुंवर समर प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के विनोद शंकर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari  

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static