2 दोस्तों को बचाने के चक्कर में खुद भी डूबा, तीनों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2017 - 08:32 AM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के कोहना क्षेत्र में गंगा बैराज के नीचे नहाते समय तीन युवक नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि 2 दोस्त नहाने के लिए गंगा नदी में उतरे थे, अचानक वो डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए पास में खड़ा एक लड़का भी कूद गया। थोड़ी देर बाद तीनों की बॉडी पानी में तैरती मिली।

जानकारी के अनुसार तेज गर्मी के कारण बर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला अनूप (21) अपने दोस्त शिवम (22) के साथ गंगा बैराज पर घूमने गया था। यहां पर इनका नहाने का प्लान बना। इसी दौरान युवक बैराज के किनारे-किनारे चलकर कल्लू पुरवा गांव पहुंच गए और नहाने के लिए नदी में उतरे। कुछ ही देर बाद वो डूबने लगे। उनके पास में 6 लड़कों का एक ग्रुप भी घूमने आया था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया और अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवकों की शिनाख्त बर्रा निवासी विशाल(20), शिवम(19) और मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी अनूप प्रकाश के रुप में हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ घटना की खबर सुनते ही परिवार वालों का बुरा हाल हो गया। शिवम के पिता शिवमंगल सिंह उन्नाव सीओ के अंडर में सिपाही पद पर कार्यरत हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static