कड़ी सुरक्षा के बीच ताज के साये में अदा की गई ईद-उल-ज़ुहा की नमाज

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 02:45 PM (IST)

आगराः आज पूरे देश में ईद-उल-ज़ुहा बहुत ही धूमधाम से मनाई जा रही है। ताजमहल पर ईद-उल-ज़ुहा की नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों लोग शरीक हुए। वहीं बकरीद को लेकर प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है। यूपी के 18 संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ताजमहल में ईद की नमाज
बकरीद को इस्लाम में बहुत ही पवित्र त्यौहार माना जाता है। इस्लाम में एक साल में 2 ईद मनाई जाती है, एक ईद जिसे मीठी ईद कहा जाता है और दूसरी बकरीद। एक ईद समाज में प्रेम की मिठास घोलने का संदेश देती है। तो वहीं दूसरी ईद अपने कर्तव्य के लिए जागरूक रहने का सबक सिखाती है। आगरा में ईद-उल-ज़ुहा यानी बकरीद का त्यौहार हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दरअसल ईद की नमाज मस्जिद ताजमहल पर भी होती है। यहां नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

क्या है ईद-उल-जुहा की मान्यता 
जानकारों के मुताबिक ईद-उल-जुहा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन हजरत इब्राहिम अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बान करने पर राजी हुए थे। इस पर्व का मुख्य लक्ष्य लोगों में जनसेवा और अल्लाह की सेवा के भाव को जगाना है।

UP BREAKING NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें- 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static