दहेज के लिए ससुराल वालों ने किया कुछ ऐसा, जिसे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

punjabkesari.in Monday, Jun 19, 2017 - 07:09 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के खामपुर गांव में दहेज की मांग को लेकर 26 वर्षीय एक महिला के ससुराल वालों ने उसकी कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी।

महिला के पिता उमा दत्त शर्मा की आेर से दर्ज शिकायत के अनुसार पिछले साल ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी और दहेज के लिए उनकी बेटी के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी क्योंकि वह उनकी मांगों को पूरा नहीं पाई थी।

पुलिस ने बताया कि महिला के पति पंकज, ससुर वेद प्रकाश, देवर मोनू को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static