पति और जीजा को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 11:17 AM (IST)

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दिलदहला देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां दबंगों ने शादी समारोह में जा रही एक महिला के पति व बहनोई को बंधक बना लिया। इसके बाद दबंगों ने महिला से सामूहिक बलात्कार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और 2 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना बांदा जिले के बंदौसा थाना क्षेत्र की है। जहां शुक्रवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ बांदा-चित्रकूट सीमा पर एक नदी को पार कर जैसे ही किनारे पहुंची। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पीड़िता के पति व बहनोई को बंधक बना लिया और महिला से सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं दुष्कर्मी महिला के गहने लूटकर भी फरार हो गए। गैंगरेप और लूट की इस वारदात को बांदा के दस्यु प्रभावित क्षेत्र बदौसा के भदावल में अंजाम दिया गया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उसके पति और जीजा को मारा पीटा, फिर बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने पीड़िता को पास बनी झोपड़ी में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया और मौके से फरार हो गए।

सीओ अतर्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही महिला की निशानदेही पर पुलिस ने 2 संदिग्धों को गिरफ्तार भी कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static