महिला ने पति के दोस्त सहित 5 युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2018 - 05:05 PM (IST)

मुजफ्फरनगरः प्रदेश में सत्ता रूढ़ योगी सरकार चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के लाख दावे कर रही हो, लेकिन आए दिन हो रही अपराधिक घटनाएं इन खोखले दावों से मुंह चिड़ाती नजर आ रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरनगर जिले का है। जहां एक महिला ने 5 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद पूरी का है। यहां की रहने वाली महिला का आरोप है कि सरधना के रहने वाला एक व्यक्ति जिसका नाम गुलजार है। महिला ने बताया कि गुलजार मेरे पति का दोस्त है। इसलिए उसका उनके घर पर आना जाना है। साथ ही महिला ने बताया कि घर में किसी काम के लिए पैसों की जरूरत थी। जिसके लिए गुलजार ने मदद के लिए पैसे देने की बात कही और महिला को पैसे देने के बहाने सरधना में बुलाया।

जिसके बाद वह महिला को जबरन जंगल में ले गया। जंगल में गुलजार के 5 साथियों ने भी महिला के साथ रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है।

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि कानून व्यवस्था में कहां कमी रह रही है। जो आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए महिलाओं, मासूम बच्चियों के साथ रेप की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static