फोन पर बात कर रही प्रेमिका को देख आग बबूला हुआ प्रेमी, मार दी सिर में गोली

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 04:53 PM (IST)

नोएडाः प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नोएडा में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को उसी के घर में जाकर गोली मार दी थी। जिसमें उसकी मौत हो गई। लेकिन आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के बयान से पुलिस भी हैरत में है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी अशोक बीते दिनों रात को बालाजी मंदरी के पास अपनी प्रेमिका की गोली मार कर हत्या कर फरार हो गया था। इस संबंध में दादरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने अशोक पर निगरानी रखनी शुरू की। जिसकी वजह से अशोक को गिरफ्तार किया गया।

वहीं जब आशोक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मृतक महिला से उसके 8 साल से अवैध संबंध थे। जिसके चलते महिला ने कुछ दिन पहले अपने नए प्रेमी के साथ रहना शुरू कर दिया था। उसके बाद नए प्रेमी के चक्कर में मुझे जलील कर घर से भगा दिया था। आरोपी अशोक की मानें तो उसने उसी दिन अपनी प्रेमिका को सबक सिखाने की ठान ली थी।

उसने बताया कि वह बीते दिनों अलीगढ़ से दादरी आया और प्रेमिका के घर गया। जहां सुषमा फोन पर बात कर रही थी। उसने  अवैध तमंचे से सिर में गोली मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और हत्या में प्रयोग होने वाला तंमचा भी बरामद कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static