आज बनेगी शहर आगरा की सरकार, डिप्टी CM दिनेश शर्मा करेंगे शिरकत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2017 - 11:06 AM (IST)

आगरा: नगर निगम को शहर के विकास का मुख्य विभाग कहा जाता है। सूबे में भाजपा की सरकार है। ऐसे में शहरों में हावी रहने वाली भाजपा की इस बार निगम में भी सरकार बनी है, जिसके बाद अब शहरों का विकास तेजी से होने की एक आस और जगी है। जिसमें लोगों को लगता है कि अब भाजपा राज में विकास का पहिया घूमेगा क्योंकि अब केंद्र व प्रदेश के बाद नगर निगमों में भाजपा की सरकार बन गई है।

इसी क्रम में आज ताजनगरी आगरा में नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है, जिसमें नगर निगम के महापौर व नवनिर्वाचित पार्षदगण शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह इस बार ताजनगरी आगरा की लाइफलाइन कहे जाने वाले महात्मा गांधी मार्ग के आगरा कालेज खेल मैदान पर खुले आसमान तले होगा। इस कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए नगर निगम आगरा के द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है।

उपमुख्यमंत्री संभालेंगे मोर्चा
एक कहावत है जवानी का जोश और उर्म का तर्जुबा दोनों अगर एक साथ मिल जाएं तो किसी भी चीज को बुलंदियों का आसमान छूने से कोई नहीं रोक सकता। ताजनगरी आगरा में यह हालात आज नजर आएंगे, क्योंकि इस कार्यक्रम में स्वयं लखनऊ के महापौर रहे और आगरा के प्रभारी मंत्री व योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा खुद मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि दिनेश शर्मा को नगर निगम का अच्छा अनुभव है जोकि आगरा के विकास के लिए काम आ सकता है। बहरहाल आज ताजनगरी के विकास की सरकार बन जाएगी। अब देखना यह है कि इसके बाद आगरा में विकास का पहिया घूमेगा या फिर वही ढाक के तीन पात आगरा में नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static