रिश्ता फिर हुआ तार-तारः अपनी ही बीवी के साथ शौहर ने किया ये...

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 01:31 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शौहर ने सारी हदें पार कर दीं। इस शख्स ने शौहर बीवी के विश्वास वाले रिश्ते की धज्जियां उड़ा दी। जहां शौहर अपनी ही बीवी को वैश्यावृत्ति के धंधे में उतारने पर आमादा है। आरोपी ने अपनी ही बीबी की अश्लील वीडियो बना रखी है और अपने दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने के लिए उसे मजबूर करता है। फिलहाल पीड़िता आरोपी शौहर के खिलाफ मामला दर्ज कराने थाने पहुंची है।

जानकारी के अनुसार मामला ब्रह्मपुरी का है। जहां की निवासी महिला की शादी 22 साल पहले आस मुहम्मद के साथ उस समय हुई थी जब उसकी उम्र महज 12 साल की थी। आस मुहम्मद से उसे 3 बच्चे हैं जिनमें से एक 10 महीने का लड़का है।महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने उसके बेटे को 2 महीने से बंधक बनाया हुआ है। बेटे को बंधक बनाने का कारण वह उससे वैश्यावृत्ति कराना चाहता है। पीड़िता  ने बताया कि पिछले दिनों वह अपने शराबी दोस्तों को लेकर घर आया और उसने उसे अपने दोस्तों के साथ हम बिस्तर होने के लिए दबाब बनाया, वह किसी तरह बचकर अपने पड़ोसी के घर चली गई। जिसके बाद उसके पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया हुआ है। वह धमकी दे रहा है कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह इस वीडियो को सार्वजनिक कर उसे बदनाम कर देगा। आरोपी अपनी बात मनवाने के लिए कई बार पीड़िता की पिटाई भी कर चुका है और उसने उसे कई बार सिगरेट से जलाया भी है। हालांकि अश्लील वीडियो को पीड़िता ने किसी तरह हासिल कर लिया है।

आरोपी की इस  ज्यादती के खिलाफ पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। उसने सारे सबूत पुलिस के हवाले कर दिए हैं। जिनके बल पर आरोपी उसे ब्लैकमेल करना चाहता था। पुलिस अब सबूतों के बल पर इस केस की तफ्तीश में जुट गई है, लेकिन अभी तक केस दर्ज नही किया गया है। जिस कारण पुलिस की यह लापरवाही पीड़िता की जिंदगी पर हरपल भारी पड़ रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static