दरिंदगी की हदें पार , अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2017 - 05:31 PM (IST)

मेरठः कहते हैं कि बेटे से ज्यादा बेटियां प्यारी होती हैं। पिता बेटियों को बड़े ही लाड प्यार से पालते हैं और उनपर दुख की परछाई तक नहीं पड़ने देते। लेकिन मेरठ में एक एेसे कलयुगी पिता की करतूत सामने आई है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इस कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बना डाला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मामला थाना परतापुर क्षेत्र के रिठानी का है। जहां के निवासी ने अपनी ही महज 13 वर्ष की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता क्षेत्र के ही स्कूल की 7वीं कक्षा की छात्रा है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के गुप्तांगों से खून निकलने लगा। इस पूरी घटना के बाद खुद पीड़िता ने पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

पीड़ित बेटी का आरोप है कि उसके पिता ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान कर दिया। उसने बताया कि पिता ने पहले भी उसके साथ कई बार बलात्कार किया है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी गलत किस्म का आदमी है। जिसके चलते उसकी पहली बीवी उसे छोड़ कर चली गई थी। उसने बताया कि वह उसकी बेटी का सौतेला बाप है। 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static