सभा को संबोधित कर रहे थे CM योगी, दूसरी ओर सो रही थी हेमा

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2018 - 03:34 PM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा में राज्यपाल राम नाईक के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। सीएम योगी सभा को संबोधित कर रहे थे। वहीं इस दौरान सांसद हेमा मालिनी मंच पर सोते हुए नजर आई।

वहीं इस मौके पर सीएम योगी ने अपना संबोधन पेश किया। उन्होंने कहा कि हम अंत्योदय की बात करते हैं तो भारत की ग्राम्य आधारित व्यवस्था का दृश्य हमारे सामने आ जाता है। महात्मा गांधी जी ने भी ग्राम विकास की बात कही थी। भारत को भारत की दृष्टि से देखेंगे तो हम विकास कर पाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि भारत को अगर पाश्चात्य दृस्टि से देखेंगे तो भारत का कल्याण नहीं कर पाएंगे। संबोधन के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यों की सराहना की।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static