कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग पिता को 9 दिन तक जंजीरों में रखा कैद, वजह जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 04:52 PM (IST)

आगराः पिता बच्चों का पालन पोषण कर उन्हें बड़ा करता है, जब उसी पिता पर बच्चे बड़े होकर अत्याचार करें तो ये बात असहनीय हो जाती है। ताजा मामला आगरा जिले का है। जहां एक पत्नी और उसके कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग को 9 दिन तक जंजीरों से बांध कर कमरे में रखा। आलम यह था कि बंद कमरे में ही बुजुर्ग शौच करने को मजबूर था और वहां पर ही खाना खाता था।

जानकारी के मुताबिक मामला हरीपर्वत इलाके का है। यहां पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि 8 फरवरी से उसे फ्लैट में जेल की तरह बंद कर रखा है। इतना ही नहीं पीड़ित के हाथ पांव पर जंजीर की वजह से जख्म भी हो गए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसका यमुनापार में खराद का कारखाना है। अब उसे बेटा निमित संभाल रहा है। पत्नी और बेटे को संपति का लालच है, इसी वजह से उसे कैद कर रखते हैं।

पीड़ित कहना है कि उसने बेटी की शादी में अधिक खर्च किया था। इसी बात का बुरा पत्नी और बेटा मान गया। तभी से बेटा और पत्नी अत्याचार कर रहे हैं। इस मामले में थाना हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि इकलौते बेटे निमित और पत्नी नीलम ही संपत्ति के लालच में दुश्मन बन बैठे हैं। शुक्रवार की रात को कमरे का ताला खुला रह गया। किसी तरह राजेश ने 9 बजे खुद की पीड़ा पर्ची के माध्यम से लिखकर बिल्डिंग के गार्ड तक पहुंचाई। जिसके बाद गार्ड ने वह पर्ची थाने तक पहुंचाई।

वहीं पुलिस पर्ची के आधार पर पीड़ित के घर पहुंची और यहां पीड़ित कमरे में कैद पाया गया। पुलिस ने बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बुजुर्ग की तहरीर पर पत्नी और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static