संगीत सोम का विवादित बयान- ताजमहल भारतीय संस्कृति पर धब्बा

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 03:17 PM (IST)

मेरठ: भाजपा विधायक संगीत सोम ने नया विवाद खड़ा करते हुए ताजमहल के इतिहास पर सवाल किया। उन्होंने ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करते हुए कहा कि ताजमहल भारतीय संस्कृति पर धब्बा है और इसका निर्माण उस शहंशाह ने कराया था जिसने अपने पिता को जेल में बंद किया था और हिंदुओं को निशाना बनाया था। 

जानकारी के अनुसार, ताजमहल का निर्माण शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में कराया था और असल में वह शाहजहां ही थे जिसे उनके बेटे औरंगजेब ने उनकी जिंदगी के आखिरी दिनों में जेल में बंद कराया था। मेरठ जिले के दौरे पर आए सरधना के विधायक ने साथ ही मुगल शहंशाहों बाबर, अकबर और औरंगजेब को ‘गद्दार’ बताते हुए कहा कि उनके नाम इतिहास के पन्नों से हटाए जाने चाहिए। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा एक आधिकारिक पुस्तिका में कथित रूप से ताजमहल को जगह ना देने के बाद सोम ने यह टिप्पणी की है।

सोम ने कहा कि क्या आप इसे इतिहास कहेंगे जब ताजमहल का निर्माण कराने वाले व्यक्ति ने अपने पिता को जेल में बंद कराया था? क्या आप इसे इतिहास कहेंगे जब ताजमहल बनवाने वाले व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान में हिंदुओं को निशाना बनाया था?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static