मैरिज होम बना युद्ध का मैदान, खाने को लेकर जमकर हुई मारपीट

punjabkesari.in Tuesday, Jan 09, 2018 - 11:35 AM (IST)

आगरा( बृज भूषण): ताजनगरी आगरा में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यहां एक शादी सामारोह के दौरान मैरिज होम युद्ध का मैदान बन गया। बताया जा रहा है कि इस सामारोह में लड़का और लड़की पक्ष खाने की वजह से आपस में भिड़ गए।

दरअसल मामला बीती 5 जनवरी का है। बताया जाता है कि लड़का पक्ष लोहामंडी और लड़की पक्ष नाई की मंडी के हैं। दोनों का शादी समारोह कार्यक्रम का आयोजन घटिया स्थित हरियाली वाटिका में चल रहा था। लोगों के मुताबिक शादी में खाने को लेकर विवाद हुआ। पहले कहासुनी हुई गाली-गलौज और फिर देखते ही देखते पूरा हरियाली वाटिका मानों कुरुक्षेत्र बन गया।

इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि कोई कुर्सी फेंक रहा था कोई घूंसे चला रहा था। कोई थप्पड़ों की बरसात कर रहा था तो किसी पर दनादन-दनादन थप्पड़ पड़ रहे थे। उसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस हंगामे की वीडियो बना ली। 

जिसमें एक वीडियो 1 मिनट 37 सेकंड का है। इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे कुर्सियों की फिंकाई और महासंग्राम का नजारा देखा जा रहा है। तो वहीं दूसरा वीडियो मात्र 32 सेकंड का है। 32 सेकेंड के इस वीडियो में महिलाओं की चीख-पुकार, पुरुषों की गाली-गलौज और लात घूसों की बरसात भी देखी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static