थाने से कुछ ही दूरी पर मासूम का कत्ल, कानून व्यवस्था का उड़ा मखौल

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 10:00 AM (IST)

आगराः आगरा में मासूम बच्चे के कत्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां बड़ी बेरहमी से 7 साल के मासूम का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच के तहकीकात शुरु कर दी है। पुलिस का दावा है कि कातिल जल्द ही उनकी गिरफ्त में होगा।

दरअसल घटना थाना एत्माद्दौला की है। जहां से करीब 10 मीटर की दूरी पर अमर गौतम का घर है। वह अपनी पत्नी दीपांशी और इकलौते बेटे कृष के साथ रहते हैं। इसके अलावा इस घर में कुछ किराएदार भी रहते हैं। बताया जा रहा है की शुक्रवार शाम 5:30 बजे कृष की मां दीपांशी उसे घर में छोड़कर बाजार गई थी।

करीब आधे घंटे बाद दीपांशी घर वापस लौटी तो उसे कृष कहीं नजर नहीं आया। जिसके बाद दीपांशी अपने कमरे में पहुंची तो उसकी नजर चादर में लिपटे खून से लथपथ मासूम बेटे कृष पर पड़ी। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां, बाप बदहवास है।

थाने के बगल में घटित हुई खौफनाक कत्ल की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुला लिया गया। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है की वारदात के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं जल्दी ही कातिल को बेनकाब कर दिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static