नकुड़ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2016 - 10:04 PM (IST)

नकुड़ विधानसभा संख्या-2

सहारनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली नकुड़ विधानसभा संख्या-2 पर पिछले दो चुनावों से बहुजन समाज पार्टी का ही कब्जा रहा है। लेकिन इस सीट पर विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से बीएसपी का बोलबाला कायम रह पाता है या नहीं, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। पिछले परिणामों को देखें तो जीत का अंतर बहुत कम रहा था। ऐसे में जीत हासिल कर पाना किसी भी पार्टी के लिए आसान नहीं रहेगा। 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 98 हजार 985 थी। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 380  तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 38 हजार 575 थी। 

               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव-2012


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली नकुड़ विधानसभा संख्या-2 के 16वीं विधानसभा चुनाव परिणाम को देखें तो इस सीट से बीएसपी के उम्मीदवार डॉ. धर्म सिंह सैनी ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार इमरान मसूद को 4 हजार 5 सौ 64 वोटों से हराया था। धर्म सिंह सैनी को कुल 89 हजार 187 वोट  तो इमरान मसूद को 84 हजार 623 वोट मिले थे। वहीं समाजवादी पार्टी के फिरोज आफताब 29 हजार 503 वोट के साथ तीसरे जबकि निर्दलीय गोविंद चौधरी 14 हजार 226 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव-2007

साल 2007 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो इस सीट पर बीएसपी के उम्मीदवार महिपाल सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार को 20 हाजार 438 वोटों से हराया था। महिपाल सिंह को कुल 71 हजार 246 वोट तो प्रदीप कुमार को 50 हजार 808 वोट मिले थे। वहीं राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी इंद्र सेन 29 हजार 421 वोट के साथ तीसरे जबकि कांग्रेस के डॉ. सुशील चौधरी 7 हजार 947 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

                PunjabKesari
    

14वीं विधानसभा चुनाव-2002

साल 2002 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. सुशील चौधरी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी जेपी के उम्मीदवार प्रदीप कुमार को 4 हाजार 184 वोटों से हराया था। सुशील चौधरी को कुल 48 हजार 703 तो प्रदीप कुमार को 44 हजार 519 वोट मिले थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी महिपाल सिंह 35 हजार 146 वोट के साथ तीसरे जबकि राष्ट्रीय लोक दल के करण सिंह 16 हजार 284 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static