यहां मुख्यमंत्री के आदेश की उड़ी धज्जियांः ना हुआ राष्ट्रीय गान, ना हुई वीडियोग्राफी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2017 - 11:53 AM (IST)

मेरठ(आदिल रहमान): सूबे की योगी सरकार ने इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी मदरसों में राष्ट्रीय गीत गए जाने और उसकी वीडियोग्राफी कराए जाने का फरमान जारी किया है, लेकिन मेरठ के मदरसों में ना तो राष्ट्रीय गीत गाया गया और ना ही वीडियोग्राफी हुई।

दरअसल मेरठ के सदर बाजार स्थित मदरसा इमदादुल इस्लाम में स्वतंत्रता दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस दौरान तिरंगा फहराकर तिरंगे को सलामी भी दी गई, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत गायब रहा और ना ही वीडियोग्राफी हुई।

मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना शाहीन जमाली ने कहा कि आजादी की जंग में सैंकड़ो मुसलमानों ने अपनी जान गवाई और उनके बलिदान का आजादी पाने में महत्वपूर्ण योगदान है। योगी सरकार ने अन्य विद्यालयों को छोड़ कर सिर्फ मदरसों के लिए राष्ट्रीय गीत गए जाने और उसकी वीडियोग्राफी कराने का फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसा आदेश नहीं देना चाहिए था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static