पड़ोसी ने पहले लड़की का किया अपहरण, फिर कर दिया ऐसा शर्मनाक काम

punjabkesari.in Thursday, Jan 11, 2018 - 12:40 PM (IST)

कानपुरः  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामले सामने आया है। जहां आरोपियों ने पड़ोस की रहने वाली लड़की का पहला अपहरण किया। जिसके बाद उसे इटावा ले जाकर एक युवक को बेच दिया। इतना ही नहीं जिसके बाद लड़की की जबरन शादी भी करवा दी। फिलहाल पीड़िता किसी तरह बच कर पुलिस तक पहुंची। जहां उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार मामला चकेरी थाना क्षेत्र के संजीव नगर का है। जहां की रहने वाली 18 वर्षीय लड़की 22 दिसम्बर को लापता हो गई थी। लड़की के लापता होने पर उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी लगातार खोजबीन कर रही थी। बीते बुधवार को लड़की वापस अपने घर आ गई और उसने अपने साथ हुई आपबीती जब परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए।
PunjabKesari
लड़की ने लगाए गंभीर आरोप
लड़की ने आरोप लगाया है कि पड़ोस की रहने वाली कल्पना और भूपेंद्र उसको बहलाकर इटावा ले गए। वंहा पर ऋषि नाम के लड़के के साथ मेरी शादी करा दी और पैसे लेकर चले गए। लड़की का कहना है कि कल्पना अपने भाई के एक्सीडेंट होने की बात कहकर अपने साथ ले गई थी। लड़की का कहना है कि जब सब लोग सो रहे थे तब किसी तरह वंहा से निकलकर वापस आ पाई है।
PunjabKesari
जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले में एसपी का कहना है कि चकेरी थाने में अपहरण का मुकदमा लिखा गया था। जिस लड़की का अपहरण हुआ था उसको बरामद कर लिया गया है। लड़की ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनको भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल सभी पहलू पर जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी | 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static