चोर समझ कर लोगों ने कर दी पुलिस की पिटाई, होमगार्ड सहित 3 घायल

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 09:26 AM (IST)

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में दुष्कर्म के फरार आरोपी को बिना वर्दी के गिरफ्तार करने गई पुलिस को लोगों ने चोर समझकर पीट दिया। हमलावरों ने एक पुलिसकर्मी की रायफल भी छीन ली। पुलिस की पिटाई देख आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं इस हमले में होमगार्ड और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक सिकन्द्राबाद कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में काफी समय से फरार चल रहे अमरुद्दीन को पकड़ने के लिए काकोड़ में बिना वर्दी में दबिश दी। आरोपी के परिजनों ने चोर-चोर कहकर शोर मचा दिया। आनन-फानन में लोगों ने चोर समझकर पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे आरोपी पुलिस हिरासत से भाग निकला।

वहीं हमलावरों ने एक पुलिसकर्मी की रायफल भी छीन ली, जिसे पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया। पुलिस ने 8 लोगों को नामजद कर 25-30 अज्ञात लोगों पर पुलिस पर हमला कर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाद में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी और पुलिस पर हमला करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static