पुलिस बल के मुखिया ओपी सिंह ने CISF जवानों को पढ़ाया व्यवहार का पाठ

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2017 - 11:37 AM (IST)

आगरा: राज्य के पुलिस बल के मुखिया ओपी सिंह ने मंगलवार को ताज सुरक्षा में तैनात जवानों को व्यवहार का पाठ पढ़ाया। ओपी सिंह ने आगरा में आने वाले न्हें पर्यटकों के साथ मित्रवत व्यवहार करने और सुरक्षा ड्यूटी मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए।

दरअसल ओपी सिंह सोमवार को ही आगरा आ गए थे। यहां उन्होंने निर्देश दिए कि सीआइएसएफ की छवि के अनुसार व्यवहार करें। पर्यटकों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करें, जिससे कि छवि खराब हो। उन्होंने जवानों की समस्याएं भी जानी। सुरक्षा व्यवस्था का रिव्यू करते हुए उन्होंने मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने सेंट्रल टैंक तक सीआइएसएफ के सुरक्षा प्वॉइंट्स को चेक किया। ताज में करीब पौने 2 घंटे रुकने के बाद वह वापस लौट गए। इस दौरान कमांडेंट ब्रजभूषण, डिप्टी कमांडेंट दिनेशोर टांगब्राम, ताज संरक्षण सहायक अंकित नामदेव, तनुजदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

बता दें कि पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा को उन्होंने एडीजी अजय आनंद, आइजी राजा श्रीवास्तव और एसएसपी अमित पाठक के साथ बैठक की थी। मंगलवार सुबह 7:30 बजे वह ताजमहल पहुंचे। यहां उन्होंने पहले सीआइएसएफ जवानों की ब्रीफिंग की। इसमें उन्होंने जवानों को ताज देखने आने वाले पर्यटकों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करने का संदेश दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static