दबिश करने गई पुलिस पर बदमाशों का हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2018 - 11:38 AM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश में आम जनता तो छोड़िए पुलिस भी बदमाशों के कहर से बच नहीं पा रही। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि ताजनगरी आगरा में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। जहां दबिश करने गई पुलिस पर बदमाशों ने हल्ला बोल दिया। इस घटना में पुलिस के कई कर्मचारी घायल हो गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक मामला धौलपुर के सर मथुरा गांव का है। जहां बदमाशों ने 19 भैसें चुराई थीं। जिसके बाद जगनेर पुलिस पशु चोरों को पकड़ने के लिए मथुरा गांव पहुंची। पूरी पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने पशु चोरों के घर दबिश दी। लेकिन पुलिस टीम के पहुंचते ही बदमाशों ने ग्रामीणों के साथ मिल हमला बोला दिया। 
PunjabKesari
पुलिस टीम की मानें तो धौलपुर का यह गांव चोर बदमाशों की शरण स्थली है। जहां से ये सटे राज्यों की सीमाओं का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। आगरा पुलिस के मुताबिक पुलिस के वहां पहुंचते ही बदमाशों ने हमला बोल दिया। यहीं नही बदमाशों के साथ ग्रामीणों ने भी पथराव, लाठी- डंडे फायरिंग की थी। जब वहां की स्थानीय पुलिस आ गई तब हम लोग वहां से निकल पाए। 
PunjabKesari
वहीं बदमाशों से हुई देररात मुठभेड़ में पुलिस टीम के 9 लोग हुए घायल हुए हैं। जिसमें थाना बसई जगनेर के इंस्पेक्टर, दो एसआई सहित पांच कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल है। पुलिस टीम पर हुए हमले में इंस्पेक्टर का हाथ फ्रेक्चर हो गया है और सिर में भी चोटें आई है। तो वहीं 2 महिला महिला कांस्टेबल के साथ बाकी पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static