नई फिल्म के लिए लोकेशन ढूंढने ताजनगरी पहुंचे निर्माता प्रकाश झा

punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2017 - 12:37 PM (IST)

आगरा: गंगाजल और राजनीति के निर्माता प्रकाश झा अपनी नई फिल्म के लिए जगह ढूंढने ताजनगरी पहुंचे। इस दौरान वे मलपुरा में ही घंटों तक रहे और अलग-अलग स्थानों को देखा। साथ ही उन्होंने अपने मोबाईल से वीडियोग्राफी भी की।

जानकारी के मुताबिक प्रकाश झा गंगाजल के बाद अगली फिल्म पुलिस के ऊपर बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग आगरा में होनी है। फिल्म की लोकेशन ढूंढने के लिए वह अपनी टीम के साथ मलपुरा थाने पहुंचे। उन्होंने यहां पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि गंगाजल के बाद उनकी यह फिल्म पुलिस के ऊपर बन रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static