पूर्वा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2017 - 02:05 PM (IST)

पूर्वा विधानसभा संख्या- 167
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

उन्नाव जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 167 है पूर्वा। वर्ष 2012 के आकड़ो के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 34 हजार 602 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 92 हजार 325 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 277 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने ही जीत दर्ज की है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल हो सकती है। क्योंकि पार्टी में दो फाड़ हो चुके हैं। जिससे जनता के बीच नकारात्मक संदेश गया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी अपनी साख बचा पाती है या फिर किसी अन्य दल का कब्जा होगा।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के उदय राज ने बीएसपी के नरेंद्र लोढ़ी को हराया था। कांग्रेस के डॉ एम.एच खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के अमर नाथ लोढ़ी चौथे स्थान पर रहे थे। 
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे

15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के उदय राज ने बीजेपी के ह्रदय नरायण दीक्षित को मात दी थी। बीएसपी के सैयद शाहिद हुसैन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के केडी शुक्ला चौथे स्थान पर रहे थे। 
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के उदय राज ने बीजेपी के ह्रदय नरायण दीक्षित को हराया था। बीएसपी की कृष्णा दत्त शुक्ला तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि आरटीकेपी के मो. हारून खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static