निठारी में हुक्का बार पर छापा, एक दर्जन लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2017 - 03:59 PM (IST)

नोएडाः यूपी स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक के निर्देश पर हुक्का बार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोएडा के सेक्टर 31 निठारी गांव स्थित एक मार्केट में संचालित हो रहे अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही करीब आधा दर्जन हुक्का, पाइप व टोबैको बरामद किए गए हैं।

नोएडा के सैक्टर 31 निठारी गांव के पास स्थित कृष्णा प्लाजा के सेकेंड फ्लोर पर कुछ समय से एक हुक्काबार का संचालन हो रहा था। इसमें आस-पास में रहने वाले युवक और युवतियां फ्लेवर्ड हुक्का पीने के लिए पहुंचते थे। पुलिस के अनुसार इस हुक्का बार की जांच के लिए पिछले कुछ दिन में कई बार पुलिस टीम गई थी, लेकिन उस समय बंद मिला था।

इसके बाद जब पुलिस टीम आज हुक्का बार पहुंची तो काफी लोग हुक्का पीते हुए मिले। इस दौरान छापेमारी कर कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान हुक्का बार में अफरा-तफरी मच गई। जिसमें कुछ लोग वहां से भाग निकले।

वहीं, पकड़े गए आरोपी सेक्टर 22, सेक्टर 27, सेक्टर 35, मोरना व आस-पास के ही रहने वाले हैं। यह युवक वहां हुक्का पी रहे थे। पुलिस ने हुक्का बार को सील कर दिया है और संचालक की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static