राज्यसभा चुनावः सपा ने आयोजित की डिनर पॉलिटिक्स, रणनीति बनाने में जुटी पार्टी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 12:13 PM (IST)

लखनऊः फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनावों में भारी मतों से मिली जीत से सपा पार्टी फूली नहीं समा रही। वहीं आगामी 23 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी अपनी जीत पक्की करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जिसके चलते सपा ने रणनीति बनाने के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया है। 

सूत्रों के मुताबिक सपा ने अपने सभी विधायकों, पूर्व विधायकों और निर्दलीय विधायकों के लिए लखनऊ के होटल ताज में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया गया है। सपा पदाधिकारियों के लिए ये डिनर पार्टी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आयोजित किया है।

पूर्व मंत्रियों को भी दिया गया न्यौता
इस डिनर में मुलायम सिंह यादव के साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव सहित सभी विधायक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई निर्दलीय विधायकों को भी सपा संरक्षक ने इस डिनर पार्टी में बुलवाया है। इसके अलावा कई पूर्व मंत्रियों को भी इस डिनर में न्यौता दिया गया है। इस डिनर का आयोजन सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static