राममंदिर मुद्दा राजनीतिक लोगों के बस की बात नहींः कल्बे जव्वाद

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 10:49 AM (IST)

फैजाबादः अयोध्या के बहुचर्चित राम मंदिर मुद्दे पर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने बड़ा बयान दिया है। धर्मगुरु ने मसले के हल के लिए राजनीतिक लोगों को दूर रहने की हिदायत देते हुए कहा है कि इसे आपसी सदभाव से धार्मिक लोग ही हल कर पाएंगे।

दरअसल अयोध्या के जानकी घाट बड़ा स्थान मंदिर में राष्ट्रीय सदभावना सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ से शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद , मौलाना फजले मन्नान व् कुछ संत महंत सामिल हुए। जहां शियाधर्म गुरु ने कहा यदि जन्म स्थान पर जबरन मस्जिद निर्माण प्रमाणित होती है तो ऐसी जगह वह मस्जिद नहीं और वहां नमाज भी जायज नहीं।

वहीं धर्मगुरु ने कहा कि अयोध्या मसला आपसी भाईचारे के साथ बैठकर बातचीत से हल किया जा सकता है।  इसे धार्मिक लोग ही हल कर सकते है। राजनितिक लोग हल नहीं कर सकते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static