ताज महोत्सव 2018: श्रीराम के रंग में नजर आने वाले महोत्सव में राम गायब रावण को मिली जगह

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 04:38 PM (IST)

आगराः ताज महोत्सव 2018 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार ये महोत्सव अपनी थीम के अनुरूप अलग ही छटा बिखेरेगा। मुगलिया रंग में रंगा दिखने वाला ताज महोत्सव इस बार श्रीराम के रंग में नजर आएगा। इस बार ताज महोत्सव का आगाज श्रीराम भारतीय कला केंद्र की प्रस्तुति से होगा। लेकिन ताज महोत्सव की सजावट में महोत्सव समिति ने श्रीराम की जगह रावण को दे दी है। महापुरूषों की पेंटिंग से अशफाक उल्लाह खां, रानी लक्ष्मी वाई, सुखदेव, तुलसीदास जैसे चेहरे गायब हैं।
PunjabKesari
शिल्पग्राम में बनी दीवारों को धरोहर थीम पर सजाया जा रहा है। ताज महोत्सव की धरोहर से श्रीराम के गायब होने पर पर्यटन अधिकारी से पूछा गया तो उनका कहना था कि महोत्सव में सभी को जगह नहीं दे सकते। श्रीराम की जगह रावण को देने पर पर्यटन अधिकारी का कहना था कि मामला संज्ञान में आ गया है, इसकी जांच की जाएगी। 
PunjabKesari
बता दें कि ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है जो 27 फरवरी तक चलेगा।
*शिल्पग्राम मुख्य मंच पर 18 फरवरी श्रीराम भारतीय कला केंद्र की श्रीराम पर नृत्य नाटिका
*19 फरवरी लोक संगीत संध्या में मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति
*20 फरवरी बॉलीवुड नाइट में भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुति
*21 फरवरी असलम साबरी की कव्वाली
*22 फरवरी ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप व बॉलीवुड नाइट में विपिन सचदेवा व मदन मोहन के कार्यक्रम
*23 फरवरी मीर-ओ-गालिब कुलहिंदू मुशायरा
*24 फरवरी सूर व नजीर को समर्पित कवि सम्मेलन
*25 फरवरीबॉलीवुड नाइट में अभिजीत भट्टाचार्य
*26 फरवरी: बॉलीवुड नाइट में आदित्य नारायन का पाश्र्व गायन
*27 फरवरी: बॉलीवुड स्टार नाइट में पलक मुच्छाल व पलाश मुच्छाल की प्रस्तुति होंगी।
PunjabKesari
बताते चले कि महोत्सव में एक दिन शेष है। शिल्पग्राम व अन्य स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। महोत्सव में इस बार देशभर से आए करीब 350 शिल्पी, 1800 कलाकार भाग लेंगे। चयनित थीम धरोहर के अनुरूप शिल्पग्राम को सजाया गया है। उपनिदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने बताया कि महोत्सव के समय पर तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर महोत्सव मे आने वाले हर व्यक्ति पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। यहां पर 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे पूरे शिल्पग्राम को कवर्ड कर कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। शिल्पग्राम के प्रवेश द्वारों पर4 और मुख्य मंच पर 2 डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static