रामपुर छेड़छाड़ मामला: पुलिस ने 4 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 29, 2017 - 12:50 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सरेआम 2 लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ बदमाश छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। इस मामले में रामपुर के टाण्डा कोतवाली पुलिस ने युवतियों से सरेआम छेड़छाड़ के मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि देर रात आरोपी सद्दाम और दानिश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी शाहनवाका को कल ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में पुलिस ने 14 लोगों को नामजद किया है। सभी आरोपी टाण्डा क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी शाहनवाज को आज जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित कर जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि लखनऊ से करीब 318 किमी दूर एक गांव का वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ दबंग 2 युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। खबरों के अनुसार वीडियो तांडा पुलिस स्टेशन के करीबी गांव का है। वीडियो आरोपियों ने मोबाइल से बनाया और इसे सोशल साइट्स पर पोस्ट कर दिया। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है, लेकिन कथित तौर पर वीडियो पिछले दो हफ्तों से शेयर किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static