लव, सेक्स और धोखे की रियल स्टोरी, पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2018 - 07:05 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर लव, सेक्स और धोखे का मामला प्रकाश में आया है। जहां युवती ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद उसने उसका 2 बार गर्भपात भी करवाया। इतना ही नहीं युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। अब वह युवक किसी और से शादी कर रहा है। 

पीड़िता की मानें तो उसका नाम सोनिया सैनी था। पीड़िता के परिवार में पिता और भाई नहीं है। पीड़िता एक माध्यम वर्ग के परिवार से है। घर में कोई कमाने वाला न होने के कारण पीड़िता ने नौकरी करने का फैसला किया। 1 वर्ष पूर्व वो सहारनपुर से नौकरी करने के लिए मेरठ आई, जहां वो शास्त्रीनगर स्थित एक महिला के घर किराए पर रहने लगी, लेकिन कुछ दिन बाद ही महिला का देवर हसन परवेज अपनी भाभी के घर आने लगा और परवेज की उससे मुलाकात हुई।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी परवेज ने पहले तो उसे नौकरी दिलवाने का झांसा दिया और फिर शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबध बनाए। जिसके बाद पीड़िता ने महिला का घर छोड़ दिया और परवेज के बताए हुए श्यामनगर स्थित घर में शिफ्ट हो गई। पीड़िता का आरोप है कि परवेज़ उसे शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार करता रहा, जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। जिसके बाद आरोपी परवेज ने शादी करने से पहले पीड़िता को धर्म परिवर्तन करने की सलाह दी। आरोपी के कहे अनुसार पीड़िता देवबंद में रशीदिया मस्जिद पहुंची और वहां एक मौलाना ने कलमा पढ़वाया और नाम बदलवाकर उसका धर्म परिवर्तन कर दिया।

इस सबके बाद पीड़िता मेरठ पहुंची और फिर से हसन परवेज से शादी करने की बात कही। परवेज ने उसके बाद भी काफी दिनों तक पीड़िता को झांसे में रखा और फिर से गर्भवती करके गर्भपात करा दिया। इस दौरान पीड़िता परवेज की हरकत समझ गई। जिसके बाद उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिवार ने पीड़िता की अश्लील वीडियो होने की बात कही। किसी को बताने पर वीडियो सोशल साईट पर डालने की धमकी तक दी। जिसके बाद पीड़िता मज़बूर होकर पीड़ा सहती रही, लेकिन इसी बीच पीड़िता को पता लगा कि 10 फरवरी को परवेज की शादी होना तय हुआ है। जिसके बाद पीड़िता से रुका नहीं गया और उसने इसकी शिकायत पुलिस से की है। खैर अब देखना यह होगा कि पीड़िता को पुलिस न्याय दिलवा पाती है या नहीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static