रिश्ताें का फिर कत्लः भाई ने ही भाई आैर भाभी काे मारी गाेली, वजह कर देगी हैरान

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2017 - 04:41 PM (IST)

कानपुरः कानपुर में रिश्तों को तार-तार करता हुआ एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दरिंदे भाई ने ही अपने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी। जिसके चलते गंभीर रुप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

बड़े भाई को डेढ़ लाख रुपए दिए थे उधार
जानकारी के अनुसार सनिगवां के सावित्री नगर में रहने वाले नसीम खान का बड़ा बेटा  नईम और बहु शहनाज है। नईम का छोटा भाई नदीम घर के बाहर पंक्चर की दुकान चलाता है। नदीम ने कुछ माह पहले अपने बड़े भाई को डेढ़ लाख रुपए उधार दिए थे। जिसे नईम लौटा नही रहे था। इसी बात को लेकर घर मे दोनों में आए दिन विवाद होता था।

पति-पत्नि लहूलुहान पड़े मिले  
वहीं पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह नदीम अपने भाई के कमरे में घुसा और भाई व भाभी शहनाज़ को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर घर मे हड़कंप मच गया। नईम की बहन उजमा ने कमरे में जाकर देखा तो दोनों पति पत्नि लहूलुहान पड़े थे। आनन फानन के लोगों ने दोनों घायलों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की हालत गंभीर 
घटनास्थल पर सीओ कैंट समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और मामले की जांच शुरू की गई। आरोपी नदीम मौके से भाग गया। घायलों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें हैलेट में भर्ती करा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 
वहीं सूचना पाकर एसपी अनुराग आर्या मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ शुरु  की। एसपी ने बताया की दोनों के बीच घरेलू विवाद हुआ था, जिससे आपस में कहासुनी के दौरान छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी को गोली मार दी। गोली मारने वाला आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static