हैवानियत की हदः टॉफी-बिस्किट का लालच देकर बच्चों से करता था दुष्कर्म

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 04:38 PM (IST)

कन्नौजः योगी सरकार दुरुस्त कानून व्यवस्था के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन बेखौफ बदमाश आए दिन पुलिस को चुनौती देते हुए रेप की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कन्नौज जिले का है। जहां इंसान की खाल पहने हुए एक जानवर ने  घिनौनी घटनाओं को अंजाम दिया। उसने छोटे-छोटे बच्चों को टॉफी-बिस्किट देने के बहाने उनके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद बच्चों की हत्या कर दी।
PunjabKesari
जानिए पूरा मामला 
सूत्रों के मुताबिक मामला सदर कोतवाली के सदिकापुर इलाके का है। यहां कुछ दिन पूर्व एक बच्चे का शव बोरी में पड़ा मिला। शव के मिलते ही इलाके में ही हड़कपं मच गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

मामले की गंभीरता से जांच 
मामला गंभीर देखकर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र ने घटना के लिए सर्विलांस टीम व स्वॉट टीम को लगाया। गंभीरता से की गई जांच में पुलिस के हाथ आरोपी रामजी लग गया। जो कि खुदागंज थाना कमालगंज जनपद फरुखाबाद का रहने वाला है।

बच्चों से करता था दुष्कर्म 
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले बच्चों को टॉफी-बिस्किट का लालच देकर सुनसान जगह पर ले जाता था। यहां बच्चों के साथ दुष्कर्म करता था। इसके बाद बच्चों को मौत के घाट उतार देता था। आरोपी ने 2 बच्चों के साथ दुष्कर्म करने का जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की हाथ लगी है जिसमें आरोपी मासूम बच्चे को अपने साथ ले जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static