योगीराज में दबंगों का तांडव, एक ही परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 02:32 PM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के दावे के साथ सत्ता में आई योगी सरकार में भी प्रदेश महफूज नहीं है। बदमाशों और दबंगों को इस सरकार का जरा भी खौफ नहीं है। दबंग मनचाहे कृत्य को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। इसका एक उदाहरण इलाहाबाद के नवाबगंज क्षेत्र में देखने को मिला है। जहां अज्ञात दबंगों ने एक ही परिवार के 4 लोगों को लाठी-डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश को झकझोर का रख दिया है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवाबगंज इलाके के जुडागांव में अज्ञात लोगों ने रात मक्खन्न लाल गुप्ता (50) पत्नी मीरा गुप्ता (45) पुत्री वंदना (22) और 18 वर्षीय निशा की हत्या कर दी। सभी के शव घर में पड़े मिले। उन्होंने बताया कि हत्या लाठी-डंडों आदि से मारपीट करके की गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इन लोगों की हत्या का कारण क्या है।

घटना से क्षेत्र में दहशत है। शुरुआती जांच में पता चला कि गांव के कुछ लोगों से एक दिन पहले परिजनों की कहासुनी हुई थी। पुलिस छानबीन कर हैं। मौके पर खोजी कुत्तों को भेजा गया है।

पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
पारिवारिक सदस्यों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही 6 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने नामजद आरोपियों में से 3 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static