बिलारी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2016 - 02:15 PM (IST)

बिलारी विधानसभा संख्या-30
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
मुरादाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 30 है बिलारी। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 315 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 63 हजार 782 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 28 हजार 533 है। बिलारी विधानसभा 2008 में अस्तित्व में आई। पहले ही चुनाव में यहां से समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को बेहद मामूली अंतर से पराजित कर सीट पर कब्जा जमाया। सीट पर सपा और बसपा के बीच मुख्य लड़ाई है। इस बार भी इन दोनों पार्टियों के बीच यहां प्रमुख प्रतिद्वंदिता है। लिहाजा फिलवक्त यह अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि कौन सी पार्टी सीट पर फतह हासिल करेगी। लेकिन इतना तय है कि अल्पसंख्यक वोटर हार-जीत में अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।

               PunjabKesari

बिलारी सीट के पिछले परिणाम पर एक नजर
16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 के विधानसभा चुनावों में बिलारी सीट से समाजवादी पार्टी के मोहम्मद इरफान ने बीएसपी के लखन सिंह सैनी को मामूली अंतर से हराया था। बीजेपी के सुशील कुमार को 8.85 फीसदी वोट हासिल हुए थे। वे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरपीडी के राजेंद्र यादव चौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static