सहारनपुर नगर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2016 - 04:37 PM (IST)

सहारनपुर नगर विधानसभा संख्या-3

सहारनपुर नगर विधानसभा संख्या-3 परिसीमन के बाद साल 2008 में अस्तित्व में आया। इस सीट पर पहली बार साल 2012 में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल ने जीत हासिल की। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में राजीव लखनपाल सांसद चुने गए। जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गया। तब इस सीट पर साल 2014 में ही विधानसभा के उपचुनाव हुए, जिसमें बीजेपी के ही राजीव गुंबर विधायक चुने गए। एक प्रकार से कहा जाए तो अभी तक हुए चुनाव में दोनों बार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा रहा है। 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 49 हजार 364 थी। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 90 हजार 420 तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 58 हजार 694 थी। साथ ही इस सीट पर अन्य की भी संख्या 27 है।

               PunjabKesari

आइए नजर डालते हैं पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-

16वीं विधानसभा उप-चुनाव चुनाव-2014


सहारनपुर नगर विधानसभा संख्या-3 प्रदेश के सहारनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 16वीं विधानसभा उप-चुनाव परिणाम को देखें तो इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार राजीव गुम्बर ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजय गर्ग को 26 हजार 667 वोटों से हराया था। राजीव गुम्बर को कुल 1 लाख 8 हजार 306 वोट तो संजय गर्ग को 81 हजार 639 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के मुकेश कुमार 28 हजार 553 वोट के साथ तीसरे जबकि बीएमपी के इंतकाब अहमद 403 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari
                 
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

अब अगर बात करें 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के परिणामों की तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राघव लखनपाल ने कांग्रेस के सलीम अहमद को पटखनी दी थी। राजीव लखनपाल को 85 हजार 170 तो कांग्रेस के सलीम अहमद को 72 हजार 544 वोट मिले थे। वहीं बीएसपी के संजय गर्ग 36 हजार 140 वोट के साथ तीसरे स्थान पर तो समाजवादी पार्टी के मजाहिर हसन 19 हजार 755 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari
               
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static