साक्षी का उमा भारती पर हमला, कहा- पीएम मोदी के सपनों पर खरी नहीं उतरी

punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2018 - 07:00 PM (IST)

उन्नावः हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज अपनी ही पार्टी की कैबिनेट मंत्री पर हमला बोल दिया। उन्होंने गंगा सफाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में यह कह डाला कि मोदी जी के सपनों पर खरी न उतरने पर ही उमा भारती से उनका विभाग छीनकर गडकरी को दे दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला उन्नाव के गंगाघाट का है। जहां साक्षी महाराज प्रखर महराज के स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि करोड़ों खर्च के बाद भी गंगा मैली है। इस सवाल के जवाब पर उन्होंने ने सीधा उमा भारती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मोदी जी के सपनों पर खरी नहीं उतरी इसीलिए उनसे विभाग छीन लिया गया। जिसकी कमान गडकरी के हांथो मे दे दी गई है।

आगे उन्होंने कहा कि देखिए नमामि गंगे परियोजना मोदी जी महत्वकांक्षी योजना है। जिस पर उमा भारती खरी नहीं उतरी। खैर मंत्रालय बदल दिया गया है। भविष्य में लोगों की अपेक्षाएं जरूर पूरी होगी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static