देखिए कैसे बैखौफ ये महिला कांस्टेबल थाने में ले रही रिश्वत

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 04:55 PM (IST)

मेरठः बड़े ही अफसोस की बात है कि योगी सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी पुलिस प्रशासन आए दिन भ्रष्टाचार कर सुर्खियां बटोर रहा है। आलम यह है कि पीड़ित लोगों को उनके चुंगल से बचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा रहा है। वहीं एेसे अधिकारियों पर वीडियों वायरल होने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया आती है।
 


दरअसल हम बात कर रहे है कि मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी की। जहां कि एक महिला कांस्टेबल की रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियों के मुताबिक एक महिला कांस्टेबल साहिबा के पास आती है। कांस्टेबल महिला से सुविधा शुल्क की मांग करती है। जिसके बाद महिला अपने पर्स में से पैसे निकाल कर देती है। लेकिन इस शातिर महिला कांस्टेबल की ये सारी भ्रष्टाचारी पास ही बैठा एक व्यक्ति कैमरे में कैद कर लेता है। जिसके बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रही है।

वहीं इस मामले पर आला पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नज़र आ रहे हैं। खैर अब देखने वाली बात है कि पुलिस प्रशासन आरोपी की मदद करता है या फिर कोई कार्रवाई होती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static