बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देख आग बबूला हुआ भाई, चाकू से किए वार

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 09:31 AM (IST)

इलाहाबादः इलाहाबाद के सोरांव इलाके में बहन को प्रेमी संग देखकर भाई आगबबूला हो गया। उसने खेत में अपत्तिजनक अवस्था में मिले दोनों पर धावा बोल दिया। प्रेमी तो भाग निकला, लेकिन बहन भाई के गुस्से का शिकार हो गई। भाई ने बहन के शरीर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर द‍िया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण खेत की ओर दौड़े तो किसी तरह लड़की की जान बचाई गई। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुल‍िस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

प्रेमी से मिलने निकली बहन का भाई ने किया पीछा
दरअसल मामला सोरांव थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव का है। यहां रहने वाले क‍िसान जगत की बेटी सीमा (काल्पिनक नाम) का गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी जिसके बाद सीमा पर पाबंदियां लगा दी गई थी।  थानाध्यक्ष सोरांव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सीमा रात में अपने प्रेमी से खेत में मिलेगी इसकी भनक सीमा के भाई राजा को लगी। जब सीमा शौच के बहाने घर से निकली तो कुछ देर बाद राजा भी उसका पीछा करता हुआ खेत की ओर खोजबीन करता पहुंच गया।

आपत्त‍िजनक हाल में देखते ही खोया आपा 
गांव के किनारे खेत में हल्की आवाज सुनकर राजा नजदीक गया तो सीमा अपने प्रेमी के साथ आपत्त‍िजनक हाल में थी। यह देखते ही राजा आपा खो बैठा और पहले से लेकर चले चाकू को हाथ में निकालकर दौड़ पड़ा। गुस्से में तमतमाए राजा को देखकर प्रेमी वहां से फरार हो गया, लेकिन सीमा नहीं भाग पाई। राजा ने सीमा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो सीमा की जान बचाकर अस्पताल ले जाया गया।

क्या कहना है पुलिस का?
थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया बहन को अपत्तिजनक हाल में देखकर भाई ने हमला किया है। लड़की के गले, स‍िर और दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। उसे सोरांव के हॉस्प‍िटल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर एसआरएन हॉस्प‍िटल रेफर कर द‍िया गया। लड़की का बयान दर्ज होने पर पूरा मामला साफ होगा। आरोपी भाई को ग‍िरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से प्रेमी फरार है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।

UP CRIME NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static