घर की छत से निकल रहा था धूआं, दीवार फांद कर देखा तो उड़ गए होश

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 04:37 PM (IST)

कानपुरः कानपुर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पॉलीटेक्निक स्टूडेंट की बॉडी उसके ही घर के तीसरे माले पर पर जलती हुई मिली। वहीं छत से धूआं निकलता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवार फांदकर मेन गेट खोला और ऊपर जाकर देखा तो युवक की बॉडी से धुआं निकल रहा था। पुलिस युवक को जिला अस्पताल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानिए पूरा मामला 
मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है, जहां विश्व बैंक ई-ब्लॉक में रहने वाले प्रेम प्रकाश नगर निगम कर्मचारी हैं। वह पत्नी मालती, छोटे बेटे अंकित के साथ वहां रहते हैं। बड़ा बेटा दीपक शादी के बाद मुंबई में रहता है। लेकिन वह दिवाली पर अपने घर आया हुआ था। अंकित (23) फतेहपुर से पॉलीटेक्निक कर रहा था। प्रेम प्रकाश और मालती बीते 17 अक्टूबर को वैष्णो देवी गए थे। और भाई भी पत्नी के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। अंकित घर पर अकेला था।

छत से निकल रहा था धूआं
इतने में पड़ोसियों को घर के ऊपर छत से धूआ आता दिखाई दिया। तो उन्होंने अंकित के बड़े भाई दीपक को फोन किया। और बताया कि आप के घर की छत से बहुत धूआ निकल रहा है। वहीं दीपक ने बताया कि वो दोपहर के वक्त ही पत्नी के साथ ताऊ की बेटी से तिलक कराने के लिए हंसपुरम गया था। जब वो जा रहा था तो अंकित घर पर ही था, लेकिन उसके बर्ताव में कोई बदलाव महसूस नहीं हुआ था। वो ठीक था।

पूरी तरह से जल गया था शव
उन्होंने बताया कि उनके पास पड़ोसियों का फोन आया कि आप के घर के तीसरे माले से धुआं निकल रहा है। मैंने कहा कि आप लोग दीवार फांद कर या फिर कैसे भी जाकर देखो, मैं भी आ रहा हूं। अंकित के पड़ोसी दोस्त राहुल ने बताया कि दीपक भइया को आग की सूचना देने के बाद हम लोग दीवार फांद कर अंदर गए और मेन गेट खोला। लोगों ने ऊपर जाकर देखा तो वहां अंकित का शव पड़ा हुआ था। उसके शरीर के कपड़ों से धुआं निकल रहा था। वो पूरी तरह से झुलस चुका था। उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या कहना है पुलिस का
वहीं बर्रा थानाध्यक्ष ने बताया कि विश्व बैंक में एक लड़के ने सुसाइड किया है। सुसाइड की वजह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। उसके पैरेंट्स भी नहीं हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। यदि परिजनों की तहरीर आती है, तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static