पूर्व सपा विधायक के बेटों की गुंडागर्दी, युवती से छेड़छाड़ के बाद की मारपीट

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 03:46 PM (IST)

अंबेडकरनगरः शहर में पूर्व सपा विधायक के बेटों की गुंडई का मामला सामने आया है। जिन्होंने एक निजी कार्यक्रम में युवती से छेड़छाड़ के बाद मारपीट की है। वहीं इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने विधायक के दोनों बेटों समेत 9 लोगों को नामजद किया है, जबकि कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है। जहां के रहने वाले हनुमान जयसवाल के घर शुक्रवार को बहू भोज का कार्यक्रम आयोजित था। वधू पक्ष से महिलाएं भी आईं थी। आरोप है कि कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर के पुत्रों ने एक युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पिटाई कर दी।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही बवाल मचाने वाले फरार हो गए। व्यापारी की तहरीर पर पूर्व सपा विधायक के पुत्र राजेश सोनकर और अंगद सोनकर समेत 9 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष कृष्णकांत यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई चल रही है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं दूसरे पक्ष से पूर्व सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर द्वारा भी तहरीर दिए जाने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने तहरीर मिलने से इनकार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static