फिर कलंकित हुआ गुरु-शिष्य का रिश्ता, कोचिंग के बहाने छात्राओं से किया रेप

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2017 - 05:47 PM (IST)

कानपुरः नौबस्ता के उस्मानपुर में एक कोचिंग शिक्षक द्वारा कक्षा 7 की 2 छात्राओं से एक माह तक दुष्कर्म करने के मामले में बीती रात पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर कोचिंग सेंटर की छानबीन करनी शुरू की गई तो वहशी शिक्षक की काली करतूतों का खुलासा हुआ। पुलिस ने कोचिंग सेंटर की बारीकी से पड़ताल के बाद उसे सील कर दिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने कहा है कि शिक्षक पर आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो दिखाकर प्रैक्टिकल सिखाने के बहाने बच्चियों से दुष्कर्म करता था। गुरुवार को भी उसने दोनों को दबोचा, तो पहले से ही दर्द से पीड़ित बच्चियां दहाड़ें मारकर रोने लगीं। इस पर उसने दोनों को घर भेज दिया तब मामले का खुलासा हुआ।

प्रैक्टिकल के बहाने दिखाता था अश्लील वीडियो
उस्मानपुर की इस घटना ने गुरु और शिष्य के पाक रिश्तों को तार-तार कर दिया। वहशी शिक्षक ने छात्राओं को प्रैक्टिकल सिखाने के बहाने अश्लील वीडियो दिखाए। यहां तक कि उसने ज्यादा से ज्यादा नंबर पाने के लिए प्रैक्टिकल को जरूरी भी बताया।
भोली-भाली बच्चियां उसकी बात में आकर दरिंदगी का शिकार हो गईं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कोचिंग से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एक महिला समेत कई लोगों से शिक्षक के बारे में जानकारी ली गई है। घटना से छात्राओं के घर के आसपास के लोगों में गुस्सा है।

उस्मानपुर में रहने वाले दो प्राइवेट कर्मचारियों की बेटियां कक्षा सात की छात्राएं हैं। दोनों छात्राएं एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। छात्राएं उस्मानपुर में 38 साल के अनिल गौड़ की कोचिंग में साथ-साथ पढ़ती हैँ। छात्राएं गुरुवार को कोचिंग पहुंची तो शिक्षक ने उनके साथ फिर से गंदी हरकत करने की कोशिश की। हैवानियत से हैरान छात्रा दर्द से परेशान थी। छात्राओं ने शिक्षक को दर्द की बात बताकर दहाड़ मार कर रोना शुरू कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
घबराकर शिक्षक ने धमकाकर उन्हें घर भेज दिया। सारी हदें पार होने पर छात्राओं ने घर में अपने परिजनों को सारी बातें बताईं तो उनके होश उड़ गए। दोनों के परिजनों ने मामला नौबस्ता पुलिस को बताने का फैसला लिया। रेप की सूचना पाते ही पुलिस सक्रिय हो गई। तुरंत परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली और सर्तकता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static