ताज महोत्सव 2018: मुगलिया रंग में रंगा दिखने वाला इस बार श्रीराम के रंग में आएगा नजर

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 05:07 PM (IST)

आगराः ताज महोत्सव 2018 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार ये महोत्सव अपनी थीम के अनुरूप अलग ही छटा बिखेरेगा। मुगलिया रंग में रंगा दिखने वाला ताज महोत्सव इस बार श्रीराम के रंग में नजर आएगा। इस बार ताज महोत्सव का आगाज श्रीराम भारतीय कला केंद्र की प्रस्तुति से होगा। जिसमें भगवान श्रीराम के स्वरूप मुक्ताकाशी मंच पर दिखेंगे। जो संस्कृति और भारतीय सभ्यता का अनोखा संगम महोत्सव में आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।
PunjabKesari
यह ताज महोत्सव 18 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। ताज महोत्सव आयोजन समिति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाईक को आमंत्रण भेजा है। शिल्पग्राम आयोजन की तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगे हुए हैं। कलाकार महोत्सव में आने वाले शिल्पकारों के आवेदन भी बड़े पैमाने पर आए हैं। यूपी टूरिज्म विभाग शिल्पियों की जरूरत को देखते हुए व्यवस्था में जुटा हुआ है। ताज महोत्सव में मुक्ताकाशीय मंच मुख्य आकर्षण का केन्द्र होता है, लेकिन स्थानीय कलाकारों को मौका देने के लिए शहर के कुछ चुनिन्दा स्थानों पर मंच सजाए जाएंगे। जहां कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
PunjabKesari
इस महोत्सव में 3 दिन ताज के साए में 11 सीढ़ी पर विशेष आयोजन होंगे, जिसमें विदेशी कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ताजमहोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के नृत्य की अनोठी छटा भी देखने को मिलेगी। बाॅलीवुड के कलाकार भी मुक्ताकाशीय मंच पर ताज महोत्सव के दीवानों को रिझाएंगे। महोत्सव समिति कलाकारों व उनके प्रस्तुति की तारीख जल्द फाइनल करने की तैयारी में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static