छेड़छाड़ और मारपीट करते हैं पडोसी, पीड़िता ने SP से लगाई मदद की गुहार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 06:30 PM (IST)

कन्नौजः यूपी की नई सरकार भले ही महिला सुरक्षा के लिए सजग दिख रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। यहां पीड़ित महिलाओ पर दबंगो का तो कहर है जारी ही है, लेकिन उससे दुःखद बात यह है इनकी सुरक्षा का जिम्मा लेने वाली पुलिस उल्टा पीड़ित महिलाओ को परेसान करने में जुटी हुई है। ताजा मामला यूपी के कन्नौज जिले में दिखा जहां दबंगों की छेडछाड व पिटाई से परेसान एक युवती न्याय के लिए बीते 4 दिनों से थाना के चक्कर काट रही है।

जानिए पूरा मामला  
जानकारी के अनुसार घटना ठठिया थाने इलाके के बेहटा गांव की है। जहां की रहने वाली पीड़ित लड़की ज्योति का विवाद उसके पड़ोसियों वीरेंद्र, सुरेंद्र, मोनू,और रावेन्द्र के साथ चल रहा है। उक्त आरोपी अक्सर उसके साथ छेडछाड करते रहते है। 

पडोसी परेशान कर करते है मारपीटः पीड़िता
पीड़ित लड़की का कहना है कि घटना 25 मार्च की है वह अपने घर के बाहर बैठी थी तभी उक्त चारों आरोपियों ने उसके साथ छेडछाड की। जब उसने विरोध किया तो दबंगो ने उसकी पिटाई कर दी और उसके कपडे फाड़ दिए। जब पीड़ित के छोटे भाई ने मोबाइल से विडियो रिकॉर्डिंग करना शुरू किया तो दबंग भाग गए।
लेकिन दबंगो की घर की महिलाओं ने उसपर व उसकी मां पर दावा बोल दिया और उक्त महिलाओं ने पीड़ित लड़की व उसकी मां की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई की पूरी घटना मोबाइल में कैद हो गई है। दबंगो ने पीड़ित लड़की के रिश्तेदार भी हांथ तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार 
पीड़ित लड़की ने जब घटना की सुचना ठठिया थाना प्रभारी को दी तो प्रभारी में दबंगो के ऊपर कार्यवाही न करके उल्टा उसको धमका दिया। दरोगा ने उससे कहा कि अगर तुम मुकदमा लिखाती हो तो तुमारा कैरियर चौपट हो जाएगा। अब जबकि पीड़ित लड़की को थाने में न्याय न मिला तो उसने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित लड़की की गुहार पर तत्काल थाना प्रभारी को मुकदमा लिखने के आदेश दे दिए है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static