इंजीनियर बताकर कर ली शादी, पत्नी को पता चली सच्चाई तो की आत्महत्या

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 03:11 PM (IST)

इलाहाबादः इलाहाबाद में एक युवक ने फर्जी इंजीनियर बनकर पहले लड़की के घर वालों को भरोसे में लिया, फिर शादी हुई तो लाखों रूपए दहेज में ऐठें लिए। लड़का हर रोज सुबह ऑफिस जाता और शाम को लौट आता, लेकिन महीनों बाद भी एक रूपए पत्नी को नहीं दे सका। महीने साल में बदल गए और जब दहेज में मिला पैसा खत्म हो गया तो विवाहिता से पैसों की डिमांड की गई। फिर रोज प्रताड़ना शुरू हुई। घरवालों तक बात पहुंची तो लड़के के कामकाज पर शक हुआ। जब लड़के का सच सामने आया तो सब के होश उड़ गए।

जानिए पूरा मामला
दरअसल लड़का बेरोजगार था और हर रोज दहेज के पैसे उड़ाता रहा। लड़की की तो मानो जिंदगी ही खत्म हो गई थी, लेकिन 2 बच्चों का चेहरा देखकर वह सबकुछ सहती रही। पति की पैसे की मांग बढ़ती रहीं और वह शराब के नशे में रोज उसे पीटने लगा। इस सबसे तंग आकर विवाहिता ने बेडरूम में फांसी लगा जान दे दी। मामला इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की के घरवालों की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

6 साल पहले हुई थी शादी 
बात लगभग 6 साल पहले की है। आरती की शादी लोकेन्द्र मणि से हुई थी। सबको यही पता था कि बीटेक कर लोकेन्द्र इंजीनियर बनने वाला है। शादी के दहेज में 6 लाख रुपए कैश भी लोकेन्द्र को मिला और कुछ समय बाद वह बतौर इंजीनियर ऑफिस भी जाने लगा। लेकिन वह कहां जाता था क्या करता था किसी को पता नही था। परन्तु हैरान कर देने वाली बात यह रही कि सालों तक किसी को पता ही नहीं चला की लड़का इंजीनियर के नाम पर फ्राड कर रहा है।

परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज  
कर्नलगंज कोतवाली में आरती के चाचा नागेंद्र ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है । जिसमे लोकेंद्र, जेठ बिक्की और सास सुभद्रा देवी नामजद है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि मामला सीधा नहीं है। आरती को पीटा जाता था। उसकी मोबाइल आदि भी तोड़ दी गई थी। जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट काफी कुछ तय कर देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static