इस जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, पुलिस और ग्रामीणों के छूटे पसीने

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2017 - 01:44 PM (IST)

महराजगंजः महराजगंज में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक लड़की इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ गई। उसको नीचे उतारने के लिए पुलिस प्रशासन ने लाख कोशिशें की लेकिन लड़की उतरने का नाम नहीं ले रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बाली का है। जहां की रहने वाली 15 वर्ष कुसुम सुबह गांव के ही एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने की जिद लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। लड़की के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही वहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लड़की टावर पर चढ़ कर जोर-जोर से चिल्ला रही थी। टावर ऊंचा होने के कारण कुसुम की बात सुनाई नहीं दे रही थी।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी गांव में पहुंच गई। लड़की टॉवर के अंतिम छोर पर जाकर खड़ी है। कुसुम के पिता रतन माइक से बोलकर अपनी बेटी को टावर से उतरने की गुहार लगाता रहा। इस बीच उप जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद भी सूचना पर मौके पर पहुंच गए। उसके बाद टावर के एक्सपर्ट को बुलाया गया।  टीम के सदस्यों ने टावर पर चढ़ कर उसे पानी पिलाया उसके बाद उसे उतारा।

पिता रतन के मुताबिक कुसुम गांव में स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ती है। उससे कहा गया कि तुम्हारा नाम अब गांव के ही सरकारी स्कूल में लिखवा दिया है। पिता की इस बात से नाराज होकर वह टावर पर चढ़ गई। टावर से उतरने के बाद कुसुम ने कहा कि वह सरकारी स्कूल नहीं पढ़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static