तेंदुए का कहर बरकरारः चारा काट रहे किशोर को जिंदा चबाया, मौत

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 04:54 PM (IST)

बहराइचः बहराइच में तेंदुए का कहर बरकरार है। तेंदुए ने रविवार को जंगल से सटे खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रहे किशोर को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किशोर का क्षत-विक्षत शव मौके से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला कतर्नियाघाट सेंक्चुरी से सटे इलाके का है। जहां बाघ और तेंदुए के हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम को सेंक्चुरी क्षेत्र में सुजौली रेंज अंतर्गत ग्राम सुजौली निवासी धर्मेंद्र (16) पुत्र रामनेवल प्रजापति मवेशियों के लिए चारा लाने जंगल से सटे खेत को गया था। खेत में बरसीम काट रहा था तभी जंगल से निकले तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। तेंदुए ने युवक को बुरी तरह से जिंदा चबा लिया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
PunjabKesari
काफी देर तक किशोर के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो खेत में उसका क्षत-विक्षत शव मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई। इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजनाधिकारी दबीर हसन के साथ ही वन विभाग की मौके पर पहुंची। चिन्हों से तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष अफसर परवेज ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हमले के चलते गांव के लोगों में दहशत के साथ आक्रोश भी है। वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static