दबंगों की दबंगई से परेशान महिला ने कर दिया कुछ ऐसा कि....

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 10:50 AM (IST)

इलाहाबाद(सैय्यद रज़ा): प्रदेश में दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही। लाख कोशिशों के बाद भी दबंग अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला इलाहाबाद का है। जहां दबंगों की गुंडई और बहू के साथ की गई छेड़खानी से परेशान एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार मामला खीरी थाना क्षेत्र के सिधौली गांव का है। जहां की रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग उसकी बहू से छेड़छाड़ करते हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पति और बेटे के साथ मारपीट की। जिसमें पति का हाथ टूट गया और बेटे का सिर फट गया। इससे परेशान होकर महिला ने आत्मदाह की कोशिश की लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको बचा लिया।

जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की तो उन्होंने भी कार्रवाई का आश्वास्न देकर पल्ला झाड़ दिया। जिसके बाद अधिकारियों के चक्कर काटते थकी  महिला ने मजबूर होकर आत्मदाह का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। लेकिन महिला अभी भी यह कह रही है कि अगर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आगे भी इस तरीके से जोखिम भरे कदम उठा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static